फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ज्यादा कीमत पर बालू बेची तो पट्टा होगा निरस्त

ज्यादा कीमत पर बालू बेची तो पट्टा होगा निरस्त

Fri, 08 Feb 2019 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
ज्यादा कीमत पर बालू बेची तो पट्टा होगा निरस्त
बांदा। डीएम हीरालाल ने कहा है कि बालू खदान पट्टाधारक निर्धारित दर पर ही बालू की बिक्री करें। खदानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। चेतावनी दी कि ज्यादा कीमत पर बालू बेची तो खनन पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा। अवैध वसूली किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में परिवहन और खनन संबंधी समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग हरहाल में रोकी जाए। शासन की नीति के अनुसार ही काम हो। उन्होंने सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजाना आकस्मिक छापे मारकर कार्रवाई करें और उन्हें रिपोर्ट दें। डीएम ने सेल टैक्स अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहनों पर कोई पेनाल्टी न लगाई जाए। जितना निर्धारित है उतना ही वसूलें। न ही किसी वाहन को रोका जाए। अगर ओवरलोड है तो जुर्माना लगाकर तुरंत छोड़ दें, ताकि राजस्व को नुकसान न हो और ट्रैफिक व्यवस्था बरकरार रहे।
विज्ञापन


डीएम ने खनिज अधिकारी शैलेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि हर खदान में रेट बोर्ड लगवाएं। रोजाना इसकी जांच कर रिपोर्ट एडीएम को दें। कोई समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि ट्रांसपोर्टरों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न या शोषण नहीं होना चाहिए, वरना उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद अपर एसपी लाल भरत कुमार पाल ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि कोई भी अराजपत्रित अधिकारी उनका वाहन रोककर अवैध वसूली करे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, डीएफओ एमपी गौतम, एसडीएम थमीम अंसरिया (बांदा), सौरभ शुक्ला (अतर्रा), राकेश कुमार (पैलानी), अरविंद तिवारी (बबेरू), सीओ राघवेन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed