{"_id":"693dbfd58db1530f0d03f8ac","slug":"205-applicants-for-pm-housing-could-not-be-found-banda-news-c-212-1-bnd1017-137428-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ढूंढे नहीं मिले पीएम आवास के 205 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ढूंढे नहीं मिले पीएम आवास के 205 आवेदक
Sun, 14 Dec 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
बांदा। नगरीय विकास अभिकरण विभाग को पीएम आवास योजना के 205 आवेदक पिछले तीन साल से ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में विभाग ने पात्र होते हुए भी उन्हें अपात्र घोषित कर दिया है। उनके नाम की सूची नगर पालिका व नगर पंचायतों में चस्पा करा दी है।
डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण ने बताया कि वर्ष 2022-23 में पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत जिले में 19 हजार आवेदन किए गए थे। राजस्व विभाग की जांच में 17 हजार आवेदक आवास के लिए पात्र पाए गए। जिसमें 16,795 को योजना से लाभान्वित कराया गया लेकिन 205 आवेदक पिछले तीन साल से ढूंढे नही मिल रहे हैं।
इनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इन्हें अपात्र घोषित करते हुए सूची नगर पालिका व पंचायतों में चस्पा करा दी गई है। कहा कि यदि कोई आवेदक नगर पालिका व नगर पंचायत में पहुंच कर आपत्ति दर्ज कराता है तो उसके पात्रता की दोबारा जांच कराकर पीएम आवास योजना की सूची में नाम शामिल करा दिया जाएगा।