फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   26 को अतर्रा में जुटेंगे 30 हजार भाजपा कार्यकर्ता

26 को अतर्रा में जुटेंगे 30 हजार भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 24 Mar 2019 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
26 को अतर्रा में जुटेंगे 30 हजार भाजपा कार्यकर्ता
बांदा। भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार किए बगैर चुनावी मुहिम को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। अबकी बार-400 पार के नारे के साथ चल रही कवायदों में 26 मार्च को अतर्रा में बांदा और चित्रकूट संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इसमें लगभग 30 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के पांचों विधान सभा क्षेत्रों के 17 मंडलों से लक्ष्य निर्धारित कर कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी को आर्थिक सहयोग के समर्पण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। क्षेत्रीय कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की मानीटरिंग की जाएगी। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी मोर्चों को भी निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि वाहनों की सूची मंडल अध्यक्ष व प्रभारी को शीघ्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरन कबीर और लोकसभा क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ल ने भी संबोधित किया। जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित विधान सभा क्षेत्रों के प्रभारी व संयोजक, मंडल अध्यक्ष आदि भी शामिल थे। अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय संयोजक इंद्रपाल सिंह पटेल व प्रदेश मंत्री रामकेश निषाद, अखिलेश श्रीवास्तव, देवमूरत द्विवेदी, विवेकानंद गुप्त, प्रेम नारायण द्विवेदी, राकेश मिश्र, जागृति वर्मा, संजय सिंह, अखिलेश दीक्षित, उत्तम सक्सेना, दिलीप राजपूत, मुदित शर्मा, एएस भारतीय, नरेंद्र नन्ना, आनंद स्वरूप द्विवेदी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, दीपक सिंह गौर और शामिल रहे।


फोटो 23 बीएनडी पी 5 : हसनुद्दीन सिद्दीकी।
बांदा और कानपुर में प्रचार करेंगे हसन
बांदा। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और रणनीति तैयार करने के लिए सपा हाईकमान ने अपने चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में दायित्व सौंपे हैं। इसी क्रम में यहां के वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व प्रदेश सचिव हसनुद्दीन सिद्दीकी बांदा सीट पर बांदा सदर विधान सभा क्षेत्र और कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ विशंभर सिंह यादव को बबेरू, भारत लाल दिवाकर को नरैनी, वीर सिंह पटेल को चित्रकूट और निर्भय सिंह पटेल को मानिकपुर विधान सभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सभी नेताओं को गठबंधन प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से संपर्क और प्रचार के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed