{"_id":"59fcb55e4f1c1b6f548bacf6","slug":"201509733726-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता में मोहिनी व निबंध में डिंपल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता में मोहिनी व निबंध में डिंपल अव्वल
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। साहित्यिक क्रिया-कलाप के तहत आयोजित कविता में मोहिनी, निबंध में डिंपल यादव और आशुलेखन प्रतियोगिता में मोहित ने पहला स्थान हासिल किया। वाद-विवाद में ए व बी टीम संयुक्त रूप से अव्वल रहीं।
राजादेवी डिग्री कॉलेज बहुद्देश्यीय सभागार में साहित्यिक क्रिया कलाप के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम हुए। पहले दिन गुरुवार को छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं ने स्वरचित कविताएं पेश कीं। बीएड प्रथम वर्ष के छात्र सागर सिंह चौहान अव्वल रहे। ज्ञानेंद्र यादव ने व्यंग्य काव्य व दीक्षा कुमारी, शालिनी सेंगर की कविताएं सराही।
शुक्रवार को सरकारी बनाम प्राइवेट स्कूल, आधुनिक शिक्षा में मोबाइल के उपयोग व दुरुपयोग तथा नोटबंदी आदि विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। ए व बी टीम संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। कविता पाठ में मोहिनी श्रीवास प्रथम रहे। ज्ञानेंद्र, मोहित व रूबी खान भी उत्कृष्ट रहीं। निबंध प्रतियोगिता में डिंपल यादव प्रथम, सागर सिंह चौहान, प्रियंका देवी व शिवानी गुप्ता द्वितीय तथा शशी पटेल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
आशुलेखन में मोहित प्रथम, राहुल पाल व प्रशांत द्वितीय रहे। प्राचार्य डॉ.शैलेंद्र सिंह व बीएड विभागाध्यक्ष डॉ.रवि कुमार चौरसिया ने कवि जवाहरलाल ‘जलज’ को साल भेंटकर सम्मानित किया। डॉ.सत्यम मिश्रा, अमर सिंह परिहार, सतीश पटेल, शशांक दीक्षित, आकांक्षा दीक्षित, श्रवण कुमार गुप्ता, जयकरन यादव, अमित खन्ना, नीतू सिंह कछवाह व ज्योति साहू आदि मौजूद रहे।
- राजा देवी डिग्री कॉलेज में हुईं प्रतियोगिताएं