{"_id":"59c2b83f4f1c1b26688b5acd","slug":"201505933375-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बुंदेलखंड में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 21 से 23 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के संकेत हैं। केंद्रीय जल आयोग में पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक, सितंबर में बांदा जिले में 90 मिलीमीटर बारिश का औसत है लेकिन अभी तक महज 23 मिलीमीटर बारिश हुई है।
उधर, मानसूनी बारिश 29 सितंबर से खत्म होने के बाद अक्तूबर से पोस्ट मानसून बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यही बारिश ठंड का मौसम लाएगी। बुधवार को छाए घने बादलों से लगा कि अच्छी बारिश होगी लेकिन बूंदाबादी के बाद ये गायब हो गए। उधर, किसानों में भी बेसब्री से बारिश का इंतजार है।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. मुलायम सिंह परिहार ने बताया कि खरीफ की फसल तो करीब 60 फीसदी खराब हो गई है लेकिन यदि अच्छी बारिश हो गई तो यह धान व अरहर के लिए औषधि का काम करेगी। जुते पड़े खेतों में नमी आ जाने से रबी की फसल को भी संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन
-बांदा जिले में 90 मिलीमीटर बारिश का औसत