{"_id":"59bace694f1c1b1c688b4a22","slug":"201505414761-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डो में बनेगीं प्रोत्साहन समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डो में बनेगीं प्रोत्साहन समितियां
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (ब्यूरो)। शहर की स्वच्छता में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अब हर वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति’ का गठन किया जाएगा।
15 सदस्यीय समिति में 13 वार्ड के नागरिक शामिल होंगे। समिति में वार्ड के दो महिला-पुरुष, एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता, दो से पांच पुरुष सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ सफाई कर्मी, निकाय अधिकारी शामिल होंगे। अध्यक्ष का चुनाव सदस्य आम सहमति से करेंगे।
कार्यकाल एक साल का होगा। प्रोत्साहन समिति वार्ड में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करेगी। अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने बताया कि अच्छा काम करने वाली समितियों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।
-वार्डों में बनेगीं प्रोत्साहन समितियां