{"_id":"66806d134966b21731022704","slug":"20-meritorious-students-of-high-school-and-intermediate-received-honor-banda-news-c-212-1-bnd1003-112420-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हाईस्कूल व इंटर के 20 मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हाईस्कूल व इंटर के 20 मेधावियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
बांदा। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटर के दस-दस मेधावियों को मेडल देकर उनको सम्मानित किया गया। प्रभारी डीएम ने मेधावियों को चेक, टैबलेट व मेडल सौंपकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा यह बच्चे जिले के गौरव हैं। अन्य छात्र-छात्राएं भी बड़ी सफलता हासिल कर जनपद व राष्ट्र के गौरव बनें।
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में प्रभारी डीएम व एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव ने प्रदेश स्तर पर इंटर में आठवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा सुरभि सविता और दसवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा अंजली को एक-एक लाख रुपये का चेक, टेबलेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इंटरमीडिएट में जिला स्तर पर उत्कृष्ट स्थान लाने वाली भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी, जेपी शर्मा इंटर काॅलेज की छात्रा योगिता त्रिपाठी, भागवत प्रसाद की ही छात्रा रश्मि को 21-21 हजार रुपये, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र दिया।
हाईस्कूल में जिला टाॅपर राधिका त्रिपाठी, प्रीति शुक्ला, उपेंद्र कुशवाहा तथा श्रीकृष्णा आइडियल इंटर काॅलेज की छात्रा जान्हवी, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के छात्र आदर्श सिंह व धनंजय गुप्ता, जीआईसी बांदा के अभिषेक साहू को प्रशस्ति पत्र, टैबलेट व 21-21 हजार रुपये सौंपे। इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, एडीएम राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य धर्मराज सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।