फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2 km water stream of Ken River cleared

केन नदी की दो किमी जलधारा साफ कराई

Tue, 14 May 2019 11:21 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
2 km water stream of Ken River cleared
केन नदी का निरीक्षण करते एसपी गणेश साहा। साथ में तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 केन नदी की जल धारा बाधित किए जाने से मचे हंगामे के बाद मंगलवार को एसपी गणेश साहा ने भी नदी का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर सीओ और तहसीलदार सदर ने पुलिस फोर्स के साथ अपनी मौजूदगी में लगभग दो किलोमीटर लंबी जल धारा की जेसीबी से सफाई कराई।
विज्ञापन



बालू खदान ठेकेदारों और तलहटी पर सब्जी बोने वाले किसानों ने नदी की जल धारा जगह-जगह रोक रखी थी। इससे जल संस्थान के इंटेकवेल को पानी नहीं मिल पा रहा था। शहर में पेयजल संकट पैदा हो गया था। दो दिन पहले जल धारा के अवरोध हटवाने गए जल संस्थान अभियंताओं और जेसीबी पर सब्जी बोने वालों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में बालू खदान ठेकेदार ने 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



कई दिनों से गरमाए माहौल पर मंगलवार को एसपी, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम और सीओ राघवेंद्र सिंह नदी के पास पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ दूर तक नदी की जल धारा को गहरा कराया गया। एसपी ने निर्देश दिए कि इंटेकवेल के पास जल धारा पर वाइनाकूलर और नाइटविजन से निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने भी जल धारा से छेड़छाड़ की तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से कहा कि नदी किनारे स्थित गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करें कि जल धारा अवरुद्ध न करें। उन्होंने जल संस्थान, पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने को कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed