फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   हाईस्कूल का मूल्यांकन खत्म, इंटर का आज से

हाईस्कूल का मूल्यांकन खत्म, इंटर का आज से

Sun, 24 Mar 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल का मूल्यांकन खत्म, इंटर का आज से
बांदा। हाईस्कूल का मूल्यांकन रविवार को समाप्त हो गया। इंटर की 1355 कापियां ही जांचने को शेष हैं। यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित अवधि 25 मार्च से एक दिन पूर्व मूल्यांकन समाप्त हो जाना रिकार्ड है। आदर्श बजरंग इंटर कालेज के वरिष्ठ लिपिक मंगल सिंह ने बताया कि केंद्र को हाईस्कूल की 87,231 कापियां आवंटित की गई थीं। इनका 205 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। 194 परीक्षक उपस्थित रहे। परीक्षकों की इतनी बड़ी कमी के बाद भी मूल्यांकन निर्धरित समय से एक दिन पूर्व पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन


उधर, जीआईसी में इंटर के मूल्यांकन केंद्र उप नियंत्रक दयाराम वर्मा ने बताया कि इंटर की 64,549 कापियां आवंटित की गई थीं। 126 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य को अंजाम दिया। रविवार तक 63,194 कापिया जांची जा चुकी हैं। एक विषय की 1355 कापियां शेष हैं।
विज्ञापन


सोमवार को यह एक घंटे में पूरी कर ली जाएंगी। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने कहा कि परीक्षकों की कमी के बाद भी बोर्ड की डेड लाइन से एक दिन पूर्व मूल्यांकन पूरा होना रिकार्ड है। सोमवार को एवार्ड ब्लैक प्रपत्र सील कराकर कड़ी सुरक्षा में बोर्ड कार्यालय भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed