फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   29859 परिवारों को शौचालय के लिए चाहिए 18 करोड़

29859 परिवारों को शौचालय के लिए चाहिए 18 करोड़

Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
29859 परिवारों को शौचालय के लिए चाहिए 18 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 29 हजार निर्माणाधीन अधूरे शौचालयों के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये चाहिए। शौचालय बना रहे लाभार्थियों को अगली किस्त नहीं मिल पा रही। ऐसे में दो अक्तूबर तक पूरा जिला ओडीएफ घोषित होना खटाई में पड़ सकता है। दूसरी तरफ पंचायती राज विभाग का दावा है कि पैसे की कमी नहीं है। ग्राम पंचायतों की डिमांड पर जल्द ही धनराशि भेजी जाएगी।

पंचायती राज विभाग के आंकड़ों में 1,49,422 शौचालय विहीन परिवार हैं, जिन्हें अनुदान दिया जाना है। इसमें 29,859 परिवारों को अनुदान की पहली किस्त भी नहीं मिल पाई। इनके शौचालय अधूरे पड़े हैं। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के लिए एक लाभार्थी को 12 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। यह पैसा लाभार्थी को छह-छह हजार रुपये की दो किस्तों में मिलता है। जनपद को खुले में शौचमुक्त घोषित करने के लिए शासन ने दो अक्तूबर तक का समय दिया है। राजस्व गांवों के ओडीएफ व शौचालय निर्माण के आंकड़ों को देखें तो अभी काफी लक्ष्य शेष है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव का कहना है कि बजट की कमी नहीं है। ग्राम पंचायतों की डिमांड पर एक सप्ताह के अंदर पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


शौचालय निर्माण में खराब प्रगति वाली ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है। पंचायती राज विभाग ने प्रत्येक विकास खंड से उन 15-15 ग्राम पंचायतों की फेहरिस्त तैयार की है, जिनकी प्रगति खराब है। यह सूची अधूरे शौचालयों की संख्या के आधार पर बनाई गई है। नरैनी में 8657, बिसंडा में 5495, तिंदवारी में 5211, महुआ में 3886, बबेरू में 2848, जसपुरा में 1994, कमासिन में 1699, बड़ोखर खुर्द में 69 शौचालय अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-एसबीएम ग्रामीण के तहत बनाए जा रहे हैं शौचालय
-खराब प्रगति वाली ग्राम पंचायतें चिन्हित
-जनपद के विकास खंडों में अधूरे पड़े शौचालयों का ब्योरा-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed