फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बांदा मेडिकल कालेज में इस वर्ष भी होंगे एमबीबीएस दाखिले

बांदा मेडिकल कालेज में इस वर्ष भी होंगे एमबीबीएस दाखिले

Fri, 15 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बांदा मेडिकल कालेज में इस वर्ष भी होंगे एमबीबीएस दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में यहां राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का दाखिला लेने के इच्छुक मेडिकल छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से काफी राहत मिली है। बांदा मेडिकल कालेज समेत प्रदेश के चार मेडिकल कालेजों में इस वर्ष से एमबीबीएस कक्षाओं पर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा लगाई गई रोक पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। बांदा में पिछले वर्ष 100 सीटों का कोटा था। इस वर्ष 150 सीटों की संभावना थी। प्रदेश के चारों कालेजों में 400 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही यहां एमबीबीएस सीटों पर नीट काउंसलिंग के जरिए दाखिले दिए जाएंगे।

बांदा मेडिकल कालेज को एमसीआई ने अक्तूबर 2015 में एमबीबीएस कक्षाएं चलाने की अनुमति दी थी। साथ ही कुछ खामियां दूर करने की शर्त रखी थी। 100 सीटों पर दाखिले के बाद वर्ष 2016 से यहां एमबीबीएस कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। एमसीआई टीम ने इस दौरान कई बार यहां का निरीक्षण किया और हर बार कुछ न कुछ कमियां मिलीं।
विज्ञापन


इन परिस्थितियों में एमसीआई ने हाल ही में मेडिकल कालेज में जुलाई से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र पर दाखिलों की अनुमति देने से इनकार करते हुए रोक लगा दी। इससे न सिर्फ मेडिकल कालेज प्रशासन बल्कि नए शिक्षा सत्र में यहां दाखिला लेने के इच्छुक मेडिकल छात्रों को भी झटका लगा। एमसीआई का कहना था कि मेडिकल कालेज में मानक पूरे नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीआई के रोक संबंधी फैसले के विरुद्ध राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। बृहस्पतिवार (14 जून) को सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद सर्वोच्च अदालत ने सिद्धांत: बांदा समेत जालौन, सहारनपुर और आजमगढ़ मेडिकल कालेजों में नए सत्र में एमबीबीएस कक्षाओं को हरी झंडी दे दी।


साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि मेडिकल कालेजों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएं। इस बाबत प्रदेश सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करेगी। उधर, बांदा मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. द्विजेंद्रनाथ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट अथवा सरकार की ओर से फिलहाल उन्हें रोक खत्म किए जाने संबंधी आदेश की प्रति नहीं मिली है। इसका उन्हें इंतजार है। आदेश मिलते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बांदा मेडिकल कालेज में इस वर्ष भी होंगे एमबीबीएस के दाखिले
एमसीआई की रोक पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
बांदा सहित चार मेडिकल कालेजों को मिली मंजूरी
बांदा में इस वर्ष बढ़ सकती हैं एमबीबीएस सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed