{"_id":"5b9bf7e1867a55013061b714","slug":"181536948193-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति और शुल्क प्रतिपूर्ति के 17,743 आवेदन डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति और शुल्क प्रतिपूर्ति के 17,743 आवेदन डंप
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन पत्रों को स्कूलों द्वारा शासन की वेबसाइट में डाले न जाने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर व छात्रवृत्ति वितरण की तिथि दो अक्तूबर निर्धारित है। जिले में अनुसूचित जाति के 11,523 छात्र-छात्राएं आवेदन पत्रों की फाइनल कापी स्कूलों को उपलब्ध करा चुके हैं। इसमें स्कूलों ने अभी तक मात्र 2227 आवेदन ही शासन की वेबसाइट में डाले गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के 42 में 6 व सामान्य वर्ग के 10,065 में 1654 छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र फारवर्ड किए गए हैं। 17,743 फाइनल आवेदन पत्र स्कूलों में पड़े हुए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने डीआईओएस हिफजुर्रहमान को पत्र भेजकर कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में आवेदन पत्र स्कूलों द्वारा शासन की वेबसाइट में न भरा जाना चिंता का विषय है। सैकड़ों छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति व प्रतिपूर्ति खतरे में पड़ सकती है। सीडीओ ने डीआईओएस से कहा है कि स्कूलों को निर्देशित करें कि दो दिन के अंदर आवेदन पत्रों को फारवर्ड करें। लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
-सीडीओ का डीआईओएस को पत्र, दो दिन में वेबसाइट में डालें
-आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर