{"_id":"5c97c605bdec2213fd2996d3","slug":"171553450501-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के 18 स्टेशनों के प्लेटफार्म होंगे ऊंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के 18 स्टेशनों के प्लेटफार्म होंगे ऊंचे
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में ‘सी’ श्रेणी 18 रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों का उच्चीकरण होगा। इन्हें 39 सेंटीमीटर और ऊंचा किया जाएगा। नए वित्तीय वर्ष से यह काम शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने इसके लिए एक अरब रुपये की स्वीकृति दी है।
झांसी रेल मंडल के ज्यादातर रेलवे प्लेटफार्म की मौजूदा ऊंचाई मीडियम है। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में असुविधा होती है। दुर्घटनाएं भी होती हैं। ‘ए’ व ‘बी’ श्रेणी के स्टेशनों के प्लेटफार्म की ऊंचाई पहले ही हाईलेवल की जा चुकी है। अब दूसरे चरण में ‘सी’ श्रेणी के रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।
मार्च के बाद नए वित्तीय वर्ष से उच्चीकरण का काम शुरू हो जाएगा। सी श्रेणी के जिन स्टेशनों के प्लेटफार्म को ऊंचा किया जाना है उनमें निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर, बेलाताल, चरखारी रोड, कुलपहाड़, घुटई, मटौंध, खैरार, डिंगवाही, खुरहंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, खोह, बहिलपुरवा शामिल हैं। ये सभी रेलवे स्टेशन झांसी से बांदा होकर प्रयागराज तक के हैं।