{"_id":"5bd49f12bdec22722526d2ab","slug":"171540661010-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में झुलसी युवती ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में झुलसी युवती ने दम तोड़ा
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबांदा। ससुराल में आग से झुलसी 28 वर्षीय युवती की जिला अस्पताल में 11 दिन बाद मौत हो गई। अन्य घटना में कूड़े के ढेर में गैस लाइटर फटने से दंपति झुलस गए। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली नगर के डिंगवाही गांव निवासी हसन की पत्नी रेशमा (28) 15 अक्तूबर को सुबह आग से झुलस गई थी। उसे बचाने में पति के दोनों हाथ भी झुलस गए थे। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान रेशमा की मौत हो गई।
पति के मुताबिक खाना बनाते समय स्टोव की लपटों से रेशमा के कपड़ों में आग लग गई थी। भाई सरवर (सिमौनी, बबेरू) ने भी यही बात बताई। मृतका के तीन पुत्र हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव में कूड़ा जलाते समय गैस रिफलिंग लाइटर फटने से श्यामदेव (40) पुत्र रामकेश और उसकी पत्नी रानू (35) झुलस गई। ज्यादा झुलसने पर श्यामदेव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे दंपति ने बताया कि शनिवार को तड़के तापने के लिए कूड़ा जलाते समय घटना हुई।