फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   तालाब भरने का पानी उफनाकर नहर में बहा

तालाब भरने का पानी उफनाकर नहर में बहा

Sun, 12 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
तालाब भरने का पानी उफनाकर नहर में बहा
बांदा। पशुओं की प्यास बुझाने के लिए तालाब भरने के लिए 8 मई से चलाई जाने वाले नहर नहीं चली। तालाब जस के तस सूखे पड़े हैं। उधर, बरियारपुर बांध से ओवरफ्लो होकर बह रहा पानी नहर में बर्बाद हो रहा है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि नहर की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण डीएम ने नहर चलाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


गंगऊ और बरियारपुर बांधों में पानी की स्थिति डेड स्टोर है। तलहटी पर जो भी पानी है, वह पशुओं के लिए तालाब भरने के लिए आरक्षित है। सिंचाई विभाग को मई में बांधों के इस पानी से नहर चलाकर तालाब भरना था। 8 मई से नहर चलाना प्रस्तावित था। इसके लिए सात मई को गंगऊ बांध के फाटक खोलकर वहां उपलब्ध पानी केन नदी के जरिये बरियारपुर बांध ले आया गया।
विज्ञापन


उधर, ऐन मौके पर नहर संचालन रोक देने पर बरियारपुर का नहर फाटक नहीं खोला गया। गंगऊ बांध से आए पानी से बरियारपुर बांध उफना गया। सैकड़ों क्यूसिक पानी नहर में बह रहा है। यह पानी पनगरा नहर तक पहुंच गया है। बांध के अवर अभियंता भीखम सिंह ने बताया कि अतर्रा ब्रांच की नहर में जिला पंचायत द्वारा कुछ कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार ने फोन पर यह जानकारी दी थी। इसके अलावा डीएम ने अधिशासी अभियंता केन नहर प्रखंड तृतीय को निर्माण कार्य के चलते फिलहाल नहर न चलाने के निर्देश दिए हैं। अवर अभियंता ने बताया कि बरियारपुर से कुछ अतिरिक्त पानी नहर में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि सिंचाई प्रखंड से 25 व केन नहर के जरिये 125 तालाब और पोखरों को भरा जाना है। आठ मई से नहर में 1270 क्यूसिक पानी छोड़ा जाना था, लेकिन नहरों में मरम्मत का काम चलने की वजह से डीएम ने फिलहाल नहर चलाने से रोक दिया है। जैसे ही निर्देश मिलेगा, पानी चालू कर दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बांध में एक हफ्ते नहर चलाने के लिए पानी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed