फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   13 बांदा-10

13 बांदा-10

Sun, 14 Apr 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
13 बांदा-10
फोटो 13 बीएनडी पी 5 : महेश्वरी देवी मंदिर में अठवाईं चढ़ातीं महिलाएं।
विज्ञापन

अष्टमी पर अठवाईं चढ़ाई, नवमी के साथ समापन
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कुछ लोगों ने नवमी भी मनाई
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अष्टमी पर मंदिरों में और भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अठवाईं चढ़ाईं। कुछ श्रद्धालुओं ने नवमी भी मनाई।
अष्टमी शनिवार को सुबह 11.41 बजे तक रही। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो गई। यह रविवार को सुबह 9.35 बजे तक रहेगी। दिन में ही नवमी आने से श्रद्धालुओं ने अष्टमी और नवमी की साथ पूजा की। शहर के महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, कालका देवी, महामाई, मरहीमाता, चौसठ जोगिनी आदि देवी मंदिरों में तड़के से देवी भक्तों के जत्थे ढोल मंजीरों के साथ उमाह गीत गाते पहुंचे। अष्टमी पर नारियल, पान, बताशा, चुनरी के साथ अठवाईं पूजन किया। देवी भागवत व सप्तशती पाठ का समापन हुआ। कन्याभोज व भंडारा की होड़ रही। नौ दिन व्रत रखने वालों ने भी अष्टमी और नवमी की पूजा की। व्रत पारायण रविवार को सुबह होगा। उधर, गिरवां के खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मेला में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आए। तिंदवारी के बेंदा की कालका देवी मंदिर में क्षेत्रीय लोगों के साथ सीमावर्ती फतेहपुर व कौशांबी जिले से श्रद्धालुओं ने आकर पूजा-अर्चना की। बबेरू में मढ़ी दाई मंदिर में देवी भक्तों ने हवन-पूजन के साथ कन्याभोज और भंडारा किया। यमुना तट स्थित बाकल की जोगिनी माता मंदिर में भी अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

फोटो 13 बीएनडीपी-15 : भागवत कथा सुनाते शंकराचार्य मुनीशाश्रम महाराज।
शंकर-पार्वती के गुणों को जीवन में उतारें : शंकराचार्य
खप्टिहाकलां। सिद्धपीठ पाथा दाई मंदिर में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन जगद्गुरु शंकराचार्य मुनीशाश्रम महाराज ने कहा कि समाज के हरेक नर-नारी को आदि देव शंकर व आदि देवी पार्वती के गुणों को जीवन में उतारना चाहिए। वर्तमान समाज में बढ़ रही नशाखोरी और आत्महत्याओं की घटनाओं पर चिंता जताई। शंकराचार्य ने कहा कि समाज में बुराइयों का चरम पर होना मादक पदार्थों के सेवन का नतीजा है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से आए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम महाराज ने कहा कि ईश्वर की सत्ता को नकारने वाला सर्वथा शक्तिहीन रहता है। उन्होंने पाथा दाई मंदिर की पौराणिक कथा भी सुनाई। इस अवसर पर राजेंद्र द्विवेदी, लक्ष्मी सिंह, शिवदत्त तिवारी, बोड़ा तिवारी, विजय, रामऔतार यादव, राजा शुक्ला आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed