फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जिला उद्योग व्यापार मंडल में 70 पदाधिकारी

जिला उद्योग व्यापार मंडल में 70 पदाधिकारी

Thu, 13 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार मंडल में 70 पदाधिकारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। जिला उद्योग व्यापार मंडल की 70 पदाधिकारियों वाली भरकम जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। यह 2018 से वर्ष 2021 तक काम करेगी। जल्द ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समिति में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नौ उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष, पांच संयुक्त महामंत्री, सात वरिष्ठ मंत्री, 12 मंत्री, 11 संगठन मंत्री, पांच संयुक्त प्रचार मंत्री, 10 प्रचार मंत्री, एक-एक आडिटर व मीडिया प्रभारी और दो लीगल सलाहकार बनाए गए हैं। तहसील अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ और महामंत्री कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त व संयुक्त महामंत्री चारूचंद्र खरे के अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई है।


वरिष्ठ उपाध्यक्षों में राजकुमार शिवहरे (दालमिल), जगदीश प्रसाद पांडेय, शिवपूजन गुप्त (प्रभारी, नगर बांदा) लवलेश सिंह शामिल हैं। उपाध्यक्ष में ज्वाला प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह (प्रभारी अतर्रा), बाबूलाल शिवहरे (संगठन), मनोज कुमार गुप्ता (तिंदवारी), कैलाश कुमार (प्रभारी नरैनी), केके गुप्ता (प्रभारी बबेरू), मनीष कुमार गुप्ता (बुक डिपो), पंकज रैकवार (प्रशासन) और प्रदीप कुमार शिवहरे (पप्पू) को शामिल किया गया है। महामंत्री कमलेश कुमार गुप्त (बांदा) बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष चारू चंद्र खरे और सह कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल (बांदा) नियुक्त किए गए हैं। संयुक्त महामंत्री प्रकाश चंद्र जैन, सत्य प्रकाश, सुधेश जैन (अतर्रा), प्रमोद कुमार गुप्ता (मुरवल), सौरभ गुप्ता (भइया जी) और वरिष्ठ मंत्री में रमेश चंद्र शर्मा (अतर्रा), रमेश चंद्र शिवहरे, रमेश चंद्र त्रिपाठी, शंकर बाबू गुप्ता, अदभुत शर्मा, संजय ओमर, घनश्याम राजपूत को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन



मंत्री पद पर रामकिशोर शिवहरे नन्ना, गोपाल चंद्र अवस्थी मुल्लू महाराज, संतोष कुमार गुप्ता संतू, चौधरी आनंदी प्रसाद साहू, राजकुमार गुप्ता प्रिंस, अमित गुप्ता मनीष, संजीव कुमार सेठ, अर्जुन दुआ, प्रदीप कुमार जड़िया, अनिल कुमार गुप्ता छोटे, नीरज अग्रवाल और टिल्लू चौरसिया को शामिल किया गया है। संगठन मंत्री पद पर मोतीलाल चौरसिया, शिवप्रसाद शिवा (बदौसा), कैलाशचंद्र शिवहरे (तिंदवारी), पूर्व सभासद रामआसरे गुप्त, सुनील कुमार चौरसिया, इंद्र प्रकाश गुप्ता इंद्रु, भोला प्रसाद साहू, संदीप कुमार जैन, राजू अंसारी, संजय जैन व रामकरण कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। संयुक्त प्रचार मंत्री में नियाकत अली, अरविंद बड़ौनिया, राजेंद्र वाल्मीकि, अनिल कुमार गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता बउआ शामिल किए गए हैं। प्रचार मंत्री पद पर सभासद लल्लू खां, अखिलेश शिवहरे, राकेश कुमार गुप्त, राजेंद्र अग्रवाल, संत कुमार सोनी, लखन लाल कुशवाहा, चुनूबाद निषाद, हरिशंकर सोनी, राजेंद्र मिश्रा और अवधेश गुप्त लल्ला को शामिल किया गया है। आडिटर अनिरूद्ध त्रिपाठी दद्दा और मीडिया प्रभारी निखिल सक्सेना बनाए गए हैं। लीगल एडवाइजर अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी जीतू और विकास निगम सीए नियुक्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील अध्यक्षों में बांदा सदर तहसील में रामशरण साहू अध्यक्ष व राजेश गुप्ता रज्जन महामंत्री, अतर्रा तहसील में शिवमोहन गुप्ता बाबू जी अध्यक्ष और राजाराम साहू बिसंडा महामंत्री, बबेरू तहसील में केके महंत अध्यक्ष और राजाबाबू कुशवाहा महामंत्री, नरैनी तहसील में राकेश चौरसिया अध्यक्ष व दयानंद गुप्ता करतल महामंत्री तथा पैलानी तहसील में मदन गुप्ता चिल्ला अध्यक्ष और शिवम सिंह जसपुरा महामंत्री नियुक्त हुए हैं। इसके अलावा उद्योग मंत्री द्वारिका प्रसादी सोनी, आईटी सेल में संतोष कुमार राजपूत अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संरक्षकों में रामयश द्विवेदी नन्ना खुरहंड, राधा कृष्ण गोयल, गोपाल जी अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, चौधरी ओमप्रकाश अग्रवाल, कैलाश चंद्र ओमर, जीयंद लाल जीवन, ओमप्रकाश तिवारी, भावनदास सिंधी, रामसेवक जड़िया, कामता प्रसाद गुप्ता, दिलीप रावत, रमेश चंद्र सचदेवा, सुरेश चंद्र जैन, दयाशंकर गुप्ता अतर्रा, शिवामोहन चौहान बबेरू, शंकर सिंह परिहार तिंदवारी, नत्थूलाल गुप्ता व श्यामलाल गुप्ता नरैनी, अमरदत्त शर्मा तथा भैरव प्रसाद अग्रवाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य तथा कार्यकारणी सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।


-अध्यक्ष व महामंत्री ने घोषित की कार्यसमिति
-वर्ष 2021 तक होगा समिति का कार्यकाल
-जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed