{"_id":"5e331f7a8ebc3e4b650a9720","slug":"156-patients-tested-on-first-day-in-cancer-camp-banda-news-knp5415067112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर कैंप में पहले दिन 156 मरीजों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर कैंप में पहले दिन 156 मरीजों का परीक्षण
विज्ञापन
नि:शुल्क कैंसर शिविर के पटल पर उमड़ी भीड़ और उपस्थित एडीजी राजाबाबू सिंह।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी/खप्टिहा। कुरसेजाधाम में गुरुवार को दो दिवसीय नि:शुल्क कैंसर परीक्षण व चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। कैंसर चिकित्सालय एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्वालियर के डाक्टरों की टीम ने पहले दिन लगभग 156 लोगों की जांच की। 10 लोगों ने रक्तदान किया।
सुबह करीब 10 बजे शिविर का उद्घाटन कुरसेजाधाम के महंत श्री 108 परमेश्वरदास और शिविर आयोजक मध्य प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह तथा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
ग्वालियर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ/संचालक प्रो. डॉ. बीआर श्रीवास्तव के साथ 8 सदस्यीय डाक्टरों व विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच की। टीम अपने साथ सचल (मोबाइल) जांच वैन भी लाई है। इसमें जांच के सभी उपकरण हैं। कैंसर के 10 मरीजों को इलाज के लिए ग्वालियर इंस्टीट्यूट रेफर किया गया।
विज्ञापन
मुख कैंसर के मरीज ज्यादा मिले। इसके अलावा शिविर में हड्डी, दांत, नेत्र आदि से संबंधित डाक्टरों ने भी मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं दीं।
टीम में जनरल सर्जन डॉ. अमोल सिंघल व डॉ. जाहिद जाहरी, हड्डी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. उत्कर्ष पाल, डॉ. लक्ष्मी चौहान, महिला विशेषज्ञ डॉ. प्रिया रूनवाल, डॉ. कल्पित तिवारी, डॉ. सीमा शिवहरे, डॉ. आशीष गौर और लखनऊ के डॉ. अभिषेक आदि शामिल रहे। शिवदर्शन पीजी कालेज के छात्रों ने 10 यूनिट रक्तदान किया। शिविर शुक्रवार (31 जनवरी) को भी दिनभर चलेगा।