{"_id":"5cf95833bdec2207132d81c2","slug":"15598449093-banda-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी में आग लगी, जिले की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी में आग लगी, जिले की बिजली गुल
विज्ञापन
बांदा। लगभग 48 डिग्री तापमान और ओवरलोडिंग के बीच बृहस्पतिवार को यहां तिंदवारी रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर का करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) आग लगने से बस्र्ट हो गई। बांदा मुख्यालय सहित पूरे जनपद की बिजली गुल हो गई।
ट्रांसमीशन के अभियंताओं और टीम ने आनन-फानन नई सीटी लगाकर लगभग दो घंटे बाद जनपद की आपूर्ति बहाल की। अधिशासी अभियंता रविकांत ने बताया कि सब स्टेशन में लगे 160 एमवीए के ट्रांसफार्मर में 220/132 की लाइन में लगी सीटी में दोपहर बाद आग लग गई।
तत्काल आपूर्ति बंद कर आग बुझाई गई और सीटी बदलने का काम शुरू किया गया। शहर की बिजली आपूर्ति लगभग डेढ़ घंटे बाद बहाल हो गई। शाम को जिले के अन्य इलाकों में बिजली चालू हो गई।