{"_id":"5cf95829bdec2207853480a0","slug":"155984490013-banda-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बांदा। नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई और उसके साथ बैठा भांजा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
बुधवार की देर रात करीब साढ़े 9 बजे शहर के खूंटी चौराहा के पास की है। हमीरपुर जनपद के भैंसमरी गांव का सुरेश सोनी (48) पुत्र कल्लू बाइक पर बहेरी (बांदा) गांव जा रहा था। शहर के खूंटी चौराहा के पास सामने से आ रहे बालूभरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे सुरेश की मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उसके साथ बाइक पर बैठा भांजा राम प्रसाद सोनी (32) पुत्र संतराम निवासी कोटरा (जालौन) घायल हो गया।
उधर, 29 मई को बाइक पर जाते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए रमपुरवा (नरैनी) निवासी पप्पू यादव (42) पुत्र लक्ष्मण की कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह मौत हो गई। वह दूध बेचता था। यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।