{"_id":"5cf6b227bdec2206ff5a7980","slug":"15596713318-banda-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो परिवारों से आबाद पुरवों में भी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो परिवारों से आबाद पुरवों में भी स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
अब मात्र दो से चार परिवारों से आबाद मजरों व पुरवे भी सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे। जनपद में इसके लिए 85 स्थान चिन्हित किए गए हैं। पूर्व में 10 से 15 परिवारों की आबादी पर यह स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान था।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में सौभाग्य योजना लागू की थी। इसमें यह भी शामिल है कि गांवों, मजरों और पुरवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। योजना के तहत अब तक 10 से 15 परिवारों से आबाद गांवों को रोशन किया गया था। अब सरकार ने इसमें और ढील देते हुए यह मानक मात्र दो से चार परिवार की आबादी कर दी है।
नेडा के परियोजना अधिकारी सीएस सिंह ने बताया कि शासन ने योजना के तहत सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइटों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इन्हें लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
एक सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइट की लागत 45 हजार रुपये बताई गई है। जिसमें बैट्री, पोल व तीन स्ट्रीट लाइट व 28 वॉट का एक पंखा शामिल है। विद्युत विभाग से मजरों व पुरवों की सूची मांगी गई है। स्ट्रीट लाइट पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। इसके पूर्व जिले में 255 सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं।