{"_id":"5cf41206bdec2207226ebbe3","slug":"15594992671965-banda-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे 65 बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे 65 बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गांव के बाजारों को सोलर लाइट से रोशन करने की योजना के दूसरे चरण में 65 स्ट्रीट लाइट और लगाई जाएंगी। ये सोलर ऊर्जा से चलेंगी। इसके पूर्व जिले के प्रत्येक ब्लाक में दो गांवों में दो-दो स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। नेडा द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना दिसंबर 2018 में शुरू की गई थी। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सोलर लाइट लगाई जा रही हैं।
नेडा के परियोजना अधिकारी सीएस सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष आठ ब्लाकों के चयनित 16 गांवों में दो-दो स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं। अब इस वर्ष शासन ने 64 स्ट्रीट लाइट की और स्वीकृति दी है। स्ट्रीट लाइट के लिए गांवों के चयन का दायित्व खंड विकास अधिकारियों को सौंपा गया है। जरूरत के मुताबिक गांवों में दो या तीन लाइट लगाई जाएंगी।
पहले चरण में लगाई गईं सोलर स्ट्रीट लाइट की प्रति अदद लागत 22,450 रुपये थी। इस बार शासन ने इसमें 2230 रुपये की वृद्धि कर दी है। मौजूदा दर 26,180 रुपये होगी।