फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   हर पशु के टीकाकरण का दावा, पशुपालकों ने बताया झूठा

हर पशु के टीकाकरण का दावा, पशुपालकों ने बताया झूठा

Sat, 01 Jun 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हर पशु के टीकाकरण का दावा, पशुपालकों ने बताया झूठा
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी-सीपी) टीकाकरण में कागजी घोड़े खूब दौड़े। मंडल के 2110 गांवों में 3,81,547 पशुपालकों के 20 लाख 27 हजार पशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण के आंकड़े शासन को परोस दिए गए हैं।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट में 24वें चरण में टीकाकरण अभियान शत-प्रतिशत बताया है। शासन ने यह अभियान डेढ़ माह में पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण टीकाकरण 15 मई तक चला। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक चारों जिलों में रोजाना 33,934 टीके लगाए गए। दो माह में 20 लाख 27 हजार टीकाकरण बताया गया है।
विज्ञापन


उधर, टीकाकरण अभियान को पशुपालक कागजी बता रहे हैं। बड़ोखर खुर्द गांव के प्रगतिशील किसान व पशुपालक प्रेम सिंह का कहना है कि उनके यहां चार भैंस और 20 गायें हैं। पशुपालन विभाग द्वारा कोई टीकाकरण नहीं किया गया। न ही टीमें उनके यहां पहुंची, जबकि उन्होंने टीकाकरण के लिए अर्जी भी दी थी। इसी तरह अरबई गांव के पशुपालक कुबेर सिंह ने बताया कि उनके यहां टीकाकरण के लिए कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में टीकाकरण का ब्योरा
जिला लक्ष्य पशुपालक पशुओं का टीकाकरण
बांदा 6,61,000 1,16,179 6,61,000
चित्रकूट 5,74,000 1,04,825 5,74,000
हमीरपुर 4,46,000 1,14,269 4,46,000
महोबा 3,46,000 46,274 3,46,000
योग 20,27,000 3,81,547 20,27,000

34 टीमों और 70 पैरावेट ने किया टीकाकरण
चित्रकूटधाम मंडल में टीकाकरण अभियान के लिए 70 पैरावेट और 34 पशु चिकित्सा कर्मियों की टीमें लगाई गई थीं। बांदा में 14 पैरावेट व 8 टीमें, चित्रकूट में 24 पैरावेट और 7 टीमें, हमीरपुर में 14 पैरावेट व 9 टीमें और महोबा जिले में 18 पैरावेट और 10 टीमें टीकाकरण में लगाई गई थीं।



इसी माह होगा गलाघोंटू टीकाकरण
बांदा। पशुपालन विभाग उपनिदेशक (डीडी) डॉ. मनोज अवस्थी ने बताया कि जून के पहले सप्ताह से गलाघोंटू टीकाकरण अभियान शुरू होगा। पिछले वर्ष 6,93,201 पशुओं को ये टीके लगाए गए थे। इस बार करीब 7.50 लाख पशुओं का टीकाकरण होगा। इनमें बांदा में 1.90 लाख, चित्रकूट में 2.50 लाख, हमीरपुर में 2.10 लाख और महोबा में 1.05 लाख पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। वैक्सीनेशन डोज से लक्ष्य तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed