{"_id":"5cf2bd85bdec22076357b91f","slug":"155941214719-banda-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर पाइप टूटने से पैसेंजर ट्रेन के पहिये जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर पाइप टूटने से पैसेंजर ट्रेन के पहिये जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। झांसी जा रही पैसेंजर के एयर पाइप टूट जाने से ट्रेन जाम हो गई। तेज आवाज से यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन रुकते ही अधिकांश बोगियों से नीचे उतर आए। शनिवार को शाम बांदा-झांसी पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से रवाना होते ही करीब 50 मीटर दूर होम सिग्नल के पास तेज आवाज के साथ इंजन का एयर पाइप टूट गया।
पहिए जाम हो गए पूरी ट्रेन जहां की तहां रुक गई। एकदम से चलती ट्रेन रुकने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के पटरी से उतरने की आशंका पर लोग बोगियों से कूद पड़े। भगदड़ में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं। गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंचे इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दूसरा पाइप लगाया।
करीब एक घंटे बाद ट्रेन आगे को रवाना हो सकी। मुख्य रेल लाइन पर ट्रेन के जाम होने से कई माल व यात्री गाड़ियां बांदा व खैरार स्टेशनों पर खड़ी रहीं। स्टेशन अधीक्षक बीपी वर्मा का कहना है कि बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया कि मेन लाइन में जाते समय कपलिंग दौरान हादसा हुआ। ब्यूरो