फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कुलपति ने जलग्राम जखनी का किया भ्रमण

कुलपति ने जलग्राम जखनी का किया भ्रमण

Wed, 29 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
कुलपति ने जलग्राम जखनी का किया भ्रमण
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम ने जल ग्राम जखनी गांव का बुधवार को भ्रमण किया। चौपाल लगाकर किसानों को उन्नतिशील खेती के बारे में बताया। कुलपति ने कहा कि प्रसार निदेशालय और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 19 जून को जखनी गांव में बुंदेली कृषि चौपाल का आयोजन होगा। इसमें पुरानी कृषि परंपरा को पुनर्जीवित करने तथा स्थानीय संसाधनों से कृषि तकनीक के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जखनी गांव निवासी व समाजसेवी उमाशंकर पांडेय ने आभार जताया। इस अवसर पर निदेशक (प्रसार निदेशालय) प्रोफेसर एनके वाजपेयी, कृषि विज्ञान केंद्राध्यक्ष डा.श्याम सिंह, वैज्ञानिक डा.दीक्षा पटेल, डा.निखिल कुमार सिंह, डा.मानवेंद्र सिंह, डा.मंजुल पांडेय समेत अशोक अवस्थी, निर्भय सिंह, अनिल, मोहम्मद मामुन रशीद, अली मोहम्मद आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed