{"_id":"5c66fc73bdec22297827b485","slug":"151550253171-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो किसानों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आकाशीय बिजली ने दो और किसानों की जान ले ली। यह हादसा तब हुआ जब किसान अपने-अपने खेतों की अन्ना पशुओं से रखवाली कर रहे थे। इन्हें मिलाकर 24 घंटों में बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
पहली घटना अतर्रा तहसील अंतर्गत गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा खुर्द गांव की है।
रामखिलावन कुशवाहा (56) अन्ना पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत में थे। शुक्रवार तड़के बारिश शुरू हो जाने पर खेत में बनी झोपड़ी में आ गए। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली आ गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के अन्य किसानों ने घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र बबलू ने बताया कि बटाई में चार बीघा खेत लिया था। 60 हजार रुपये लगाकर चना और गेहूं की बुवाई की है। एसडीएम अतर्रा और गिरवां थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दूसरी घटना सदर तहसील क्षेत्र के कोतवाली देहात अंतर्गत लुकतरा गांव की है। किसान कृपाली (55) पुत्र मलखान गुरुवार की रात खेत की रखवाली कर रहा था। रात करीब 9 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी वहीं मौत हो गई। मृतक के भतीजे शिवलाल ने बताया कि एक बीघा खेत है।
विज्ञापन
राजस्व कर्मियों ने पत्नी बुधिया से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गौरतलब है कि गुरुवार को शाम आकाशीय गाज से बदौसा निवासी टेंट मजदूर आदित्य कुमार वर्मा (21) पुत्र जीवनलाल की भी मौत हो गई थी। दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे।
सदर तहसील के पड़ुई गांव में शुक्रवार को दोपहर आकाशीय गाज से दरवाजे पर बंधी धरमू यादव पुत्र गिरिजा की भैंस की मौत हो गई। नजदीक में खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने लेखपाल को सूचना दी है। हालांकि कोई मौके पर पहुंचा नहीं।