फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सूरज की रोशनी में भी लुट जाएंगे

सूरज की रोशनी में भी लुट जाएंगे

Mon, 03 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सूरज की रोशनी में भी लुट जाएंगे
बांदा। ‘सूरज की रोशनी में भी लुट जाएंगे असर, खुद अपने घर की हम जो हिफाजत न करेंगे’। बज्मे इकरारिया के मुशायरे की शायर असर बांदवी ने इसी शेर से शुरूआत की। इसके पहले नात ख्वानी हुई।
विज्ञापन


बीती रात आयोजित मुशायरे में डॉ. इजहार खालिद ने शेर पढ़ा- तमाम रिंदो के साकी में जाम भर डाले, हमें न कतरा मयस्सर है क्या किया जाए। असगर बांदवी ने सुनाया- इक बार भी गिराया जिसने मुझे नजर से, गुजरा नहीं दोबारा फिर उसकी राह गुजर से। सईद वारसी का शेर था- बड़े चर्चे हैं जिनकी अजमतों के आसमानों में, बटी है कौम वो फिरको, कबीलों, खानदानों में।
विज्ञापन


शरीफ बांदवी ने पढ़ा- बनके मोनिस कभी हमदम कभी भाई यारो, लूटा मजबूर को जरदार ने कैसे-कैसे। शायर आरिफ ने सुनाया- दुनिया वालों ने कहां समझा है हमको यारो, बाखुदा हम तो पहाड़ों सा जिगर रखते हैं। मुशायरे की निजामत कर रहे हकीम बशीर तालिब ने पढ़ा- हमारी मोहब्बत की बुनियाद तुम हो, तेरे बिन अधूरी मेरी दास्तां है। अगला मुशायरा 5 जनवरी को होगा। इसके लिए मिसरह तरह- मश्अले करो रोशन दूर तक अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed