फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   15 thousand plants to be planted in Kalinjar fort

कालिंजर दुर्ग में रोपे जाएंगे 15 हजार पौधे

Sat, 27 Jul 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
15 thousand plants to be planted in Kalinjar fort
कालिंजर में वन महोत्सव के शुभारंभ पर हवन पूजन करतीं प्रमुख सचिव (वन) कल्पना अवस्थी। साथ में डीएम ह? - फोटो : BANDA
बांदा/कालिंजर। बारिश के मौसम में चौतरफा हरे-भरे ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में खुशगवार मौसम और रिमझिम बारिश के बीच शनिवार को भव्य वन महोत्सव मनाया गया। इसी के साथ दुर्ग में 15 हजार पौधेरोपण का मिशन चालू हो गया। प्रदेश की प्रमुख सचिव (वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन) कल्पना अवस्थी इस आयोजन की खास मेहमान थीं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। चित्रकूटधाम मंडल में 78 लाख पौध लगाए जाएंगे। 9 अगस्त को बड़ी संख्या में पौध रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

कई सौ मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ में स्थित दुर्ग परिसर शनिवार को पंडालों और धरती पर बिछी रंगबिरंगी मैट से नए कलेवर में था। हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड आदि भी थे। अखंड फौज के कैडेट्स ने आश्चर्यजनक और मनोरंजक प्रदर्शन किए। प्रमुख वन सचिव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए हर व्यक्ति कम से कम दो पेड़ लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने बांदा जिला प्रशासन द्वारा पौधरोपण को जनांदोलन के रूप में चलाए जाने को सराहा। कहा कि वन विभाग ने पुस्तक जारी की है, जिसमें बताया है कि किस मौसम में कौन सा पौध लगाया जाए। वन सचिव ने पीपल का पौधा लगाकर पौधरोपण की शुरुआत की। विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर ने भी आयोजन को सराहा। विधायक ने कहा कि नवंबर में पुन: कालिंजर महोत्सव कराया जाएगा। विधायक ने मंचासीन लोगों को पुष्प भेंट किया। पूरे कार्यक्रम के प्रेरक डीएम हीरा लाल ने कहा कि कालिंजर बहुत पवित्र और शक्तिशाली स्थल है। यहां से शुरू हो रहा पौधरोपण निश्चित रूप से सफल होगा।
डीएम ने पेड़ों का महत्व बयां करने वाली कविता भी पढ़ी। उन्होंने प्रमुख सचिव को स्मृति चिन्ह के रूप में कदंब का पौधा भेंट किया। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक और पवित्र भूमि से शुरू हो रहे इस अभियान को प्रकृति का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने कालिंजर को अजेय दुर्ग बताते हुए कहा कि इसकी रौनक बरकरार रखनी है।
पानी की बर्बादी रोकनी है। मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह और वन संरक्षक केके सिंह ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में शासन ने 78 लाख पौध रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वन विभाग इससे भी अधिक पौध लगवाएगा। विभिन्न स्कूलों और संगठनों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। मंच का संचालन सदर तहसीलदार अवधेश निगम ने किया।

इस अवसर पर सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीएमओ डा.संतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव (नरैनी), जेपी यादव (अतर्रा), मंसूर अहमद (पैलानी), अरविंद तिवारी (बबेरू), संदीप कुमार (सदर), डीएफओ संजय अग्रवाल, सीएमएस डा.ऊषा सिंह, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीआईओएस विनोद सिंह, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय, डीपीआरओ संजय यादव, एक्सईएन बीएन यादव, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, सीओ राघवेंद्र सिंह, सर्वोदय कार्यकर्ता उमाशंकर पांडेय (जखनी), प्रधान रामबहोरी कुशवाहा, हरिश्चंद्र यादव, अतुल सुल्लेरे, राकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed