{"_id":"5c606b12bdec2209fa31e3c2","slug":"141549822738-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दबंगों ने दंपति समेत पांच को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दबंगों ने दंपति समेत पांच को पीटा
विज्ञापन
बांदा। मामूली विवाद में पड़ोसी दबंगों ने डंडों से हमलाकर दंपति समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। ये सभी एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना गिरवां थाना क्षेत्र के बहोरवा पुरवा की है। शनिवार को सिद्धगोपाल (40) पुत्र रामसेवक और उसकी पत्नी भोला (35) खेत में थे। देव स्थान पर निर्माण सामग्री पड़ी होने पर पड़ोसियों से सिद्धगोपाल का विवाद हो गया। पड़ोसी पांच लोगों ने डंडों से उसे और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। बचाने में पिता रामसेवक (65), मां रमकलिया (60), पुत्री रानी (15) को भी पीट दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-100 पहुंच गई। हमलावर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया कुशल गांव निवासी चंदन (66) पुत्र परमेश्वरी दयाल को शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि थाने में तहरीर दी है।