{"_id":"59c6a4454f1c1b8b688b62b8","slug":"141506190405-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन के शिशु की मां ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन के शिशु की मां ने आग लगाकर जान दी
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। दस दिन पूर्व नवजात को जन्म देने वाली विवाहिता ने ससुराल में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन पहले ही बहन की सगाई देवर के साथ हुई थी। ससुराल के लोग मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमरइया गांव में शनिवार को सुबह करीब 7 बजे निर्मला (27) पत्नी कमलेश ने कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। परिजनों का कहना है वह घर के बाहर बैठे थे। कमरे से धुआं उठता देखा तो भागकर अंदर आए और आग बुझाई। लेकिन तब तक निर्मला की मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम हाउस में पति ने बताया कि वह घर के पास परचून की दूकान में काम करता है। निर्मला काफी दिनों से मानसिक रोग से परेशान थी। इलाहाबाद में उसका इलाज चल रहा था। चार दिन पहले छोटे भाई संत कुमार की निर्मला की बहन सपना से सगाई हुई थी। पत्नी ने 10 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। तिंदवारी थानाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह गांव पहुंची थी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
-चार दिन पहले बहन की सगाई देवर से हुई थी
-ससुराल वाले बोलेे, मानसिक रूप से बीमार थी