फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दीपदान मेले में लगेगा 320 बसों का बेड़ा

दीपदान मेले में लगेगा 320 बसों का बेड़ा

Tue, 30 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दीपदान मेले में लगेगा 320 बसों का बेड़ा
बांदा। दिवाली पर चित्रकूट में दीपदान मेले के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम 320 बसें लगाएगा। इनमें इलाहाबाद, कानपुर व झांसी क्षेत्र की 180 बसें शामिल हैं। मेला अवधि में आगरा व मथुरा जाने वाली बांदा डिपो की आठ बसें दिल्ली तक जाएंगी। यह व्यवस्था चार से 12 नवंबर तक लागू रहेंगी।
विज्ञापन



मेले में बांदा व महोबा डिपो से 45-45, राठ डिपो की 30 और हमीरपुर डिपो की 20 बसें लगाई जाएंगी। इसके अलावा इलाहाबाद मंडल की 130 व कानपुर मंडल की 50 बसें भी चित्रकूट भेजी जाएंगी। 20 बसें मंडलीय वर्कशाप में रिजर्व रहेंगी। यात्रियों की संख्या बढने पर रिजर्व बसों को रवाना किया जाएगा। बसों के खराब होने पर मार्ग में ही मरम्मत के लिए मैकेनिकों के पांच-पांच सदस्यीय दो मोबाइल दस्ते भी लगाए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि कानपुर जाने वाली बसें इस अवधि में दिन में दो फेरे लगाएंगी। यह भी बताया कि नवाब टैंक, बेड़ी पुलिया, मऊ और शिवरामपुर में चेक पोस्ट बनेंगे। तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


बांदा। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने मेला अवधि के दौरान कार्मिकों के अवकाश पर रोक लगा दी है। निर्देश दिए हैं कि मेला अवधि के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध निलंबन व संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। बेहतर सेवा और अच्छी आय देने वाले कार्मिक को सम्मानित किया जाएगा। आरएम ने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं के लिए आठ-आठ कार्मिकों के चार दल बनाए गए हैं। ये व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर नजर रखेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



-बुंदेलखंड सहित कानपुर, इलाहाबाद की बसें भी शामिल
-चार से 12 नवंबर तक चित्रकूट में मेला
-आगरा व मथुरा की बसें दिल्ली तक जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed