{"_id":"5cd9b0febdec2207334c35bd","slug":"121557770494-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किशोर और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किशोर और युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अंधे मोड़ पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो बरातियों की मौत हो गई। इनमें एक किशोर है। दोनों फुफेरे भाई की बरात में शामिल होने जा रहे थे। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं।
घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव मोड़ की है। रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मडेरा गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ नटवर (18) पुत्र छोटेलाल निषाद पड़ोसी संदीप निषाद (15) पुत्र लक्ष्मी के साथ बाइक पर पैलानी गांव जा रहा था।
मोड़ पर तेज रफ्तार किसी वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर भाग निकला। यूपी-100 पुलिस कर्मी रामप्रताप सोनकर और कन्हैयालाल ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद संदीप ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
पिता छोटेलाल ने बताया कि चार भाइयों में दूसरे नंबर का चंद्रशेखर सूरत में मजदूरी करता था। फुफेरे भाई गुल्लू (बंशीडेरा) की बरात में शामिल होने के लिए रविवार को ही गांव आया था। दूसरा मृतक संदीप तीन भाइयों में बड़ा और मजदूरी करता था। थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, संदीप की मां सुनीता और चंद्रशेखर की मां दुर्गी मातृ दिवस पर बेटों की मौत के सदमे से बेहोश हो गई।