फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सर्वाधिक मतदान वाले गांव की डीएम ने ठोंकी पीठ

सर्वाधिक मतदान वाले गांव की डीएम ने ठोंकी पीठ

Fri, 15 Feb 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सर्वाधिक मतदान वाले गांव की डीएम ने ठोंकी पीठ
बांदा। पिछले ग्राम पंचायत चुनाव में क्षेत्र में सर्वाधिक 90 फीसदी मतदान वाले नरैनी विधानसभा क्षेत्र के शाहपाटन गांव में शुक्रवार को डीएम हीरालाल पहुुंचे। कुंइया कगार मजरा में चौपाल लगाकर सबसे अधिक वोटिंग के लिए ग्रामीणों की पीठ ठोंकी। साथ ही आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में भी इसी जोश के साथ मतदान करें।
विज्ञापन


डीएम ने ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में मतदान की राय जानी। साथ ही गांव की पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता के बारे में जानकारियां लीं। युवाओं को पढ़ाई, दवाई और कमाई के टिप्स दिए। बताया कि किस तरह भविष्य संवारना है। बूंदाबांदी के बीच आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को ईवीएम मशीन से वोटिंग का तरीका बताया गया। एलईडी वैन में स्वच्छता और शत-प्रतिशत मतदान के लिए टेली फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन


लहुरेटा गांव की प्रधान कमरजहां और सचिव रमेशचंद्र कुशवाहा ने प्रेरित होकर अपने गांव के मजरा रंजीतपुर में ग्राम सभा की परती पड़ी 42 बीघा भूमि पर तालाब खुदवाने की घोषणा की। चौपाल में एसडीएम अवधेश कुमार श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी ब्रजेश कुमार राठौर, बीडीओ धीरेंद्र यादव, तहसीलदार राजीव निगम, एबीएसए शिवऔतार, एडीओ रमेशचंद्र कुशवाहा, राजबहादुर कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी शशिप्रकाश पांडेय आदि उपस्थित रहे। उधर, शाहपाटन प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्कूल स्टाफ भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed