फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कर्जमाफी के लिए बेचैन हैं मंडल के पौने दो लाख किसान

कर्जमाफी के लिए बेचैन हैं मंडल के पौने दो लाख किसान

Fri, 29 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी के लिए बेचैन हैं मंडल के पौने दो लाख किसान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल के पौने दो लाख किसानों को अब भी कर्जमाफी का इंतजार है। सूखे के कगार पर खड़े इस क्षेत्र के इन किसानों को पहले दौर की कर्जमाफी का लाभ नहीं मिल सका है। मंडल के इन लघु और सीमांत किसानों की संख्या 1,74,864 बताई गई है। कर्जमाफी की शर्तों को पूरा करने के बावजूद पहले दौर में ये कर्जमाफी योजना से वंचित रह गए हैं। इन पर बैंकों का 3 अरब 25 करोड़ 38 लाख 97 हजार 944 रुपये बकाया है।
सरकार अगले चरण में इन किसानों का कर्जमाफ करने की बात कह रही है लेकिन ये अगला दौर कब होगा इसको लेकर स्थिति बहुत साफ नहीं है। फिलहाल मंडल के 88,535 किसानों का ही कर्ज माफ हुआ है। इन पर 2 अरब 33 करोड़ 98 लाख 78 हजार 766 रुपया बकाया था। मंडल के बैंकों ने कुल 2,63,399 किसानों को कर्जमाफी योजना की लिस्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन



पिछले कई वर्षों से बुंदेलखंड सूखा, अतिवृष्टि, ओला आदि की दैवी आपदाएं कहर ढा रही हैं। इस वर्ष भी औसत से कम बारिश होने से सूखे का खतरा दस्तक दे रहा है। प्रदेश की योगी सरकार ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक लघु और सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक के फसली कर्ज माफ करना शुरू कर दिया है। मंडल के चारों जिलों के 37,303 किसानों का पहले चरण में कर्ज माफ किया जा चुका है। जबकि कर्जमाफी की शर्तें पूरी करने वाले किसानों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने भरोसा दिलाया है कि अगले चरण में इन शेष किसानों का भी कर्ज माफ कर दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि नई फसल के लिए शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में पात्र सभी किसानों का कर्ज शीघ्र माफ करके उन्हें अगली फसल के लिए ऋण हासिल करने का रास्ता साफ किया जाना चाहिए।


कर्जमाफी की बांट जोह रहे लघु-सीमांत किसानों में सबसे ज्यादा 72,558 किसान बांदा जनपद के हैं। इन पर एक अरब 21 करोड़ 60 लाख 56 हजार 335 रुपया कर्ज बाकी है। इसके बाद चित्रकूट जनपद में 35 हजार 457 किसानों का कर्ज माफ होना है। इन पर 46 करोड़ 28 लाख 31 हजार 290 रुपये कर्ज है। हमीरपुर जनपद में अभी 34,118 किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। इन पर 57 करोड़ 35 लाख 40 हजार 284 रुपये कर्ज बाकी है। महोबा में भी अभी 32,731 किसानों को कर्जमाफी का इंतजार है। इन पर एक अरब 14 लाख 70 हजार 35 रुपये कर्ज है।


-पात्र होने के बाद भी फिलहाल नहीं हुई माफी
-म़ंडल के किसानों पर बकाया है सवा तीन अरब का कर्ज
-मंत्री ने दिया है भरोसा, अगले चरण में मिलेगी इनको माफी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed