फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   120 community toilets incomplete in Mandal

मंडल में 120 सामुदायिक शौचालय अधूरे

Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
120 community toilets incomplete in Mandal
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में सामुदायिक शौचालय निर्माण का काम सुस्त रफ्तार चल रहा है। चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में 120 शौचालय अधूरे पड़े हैं। मंडलायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए इन्हें पूरा करने के लिए 15 अगस्त लक्ष्मण रेखा तय कर दी है।
विज्ञापन

इसके बाद निर्माण पूरा न होने पर कार्रवाई होगी। चारों जिलों में कुल 1406 सामुदायिक शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडलीय समीक्षा बैठक में पाया कि अब तक 1286 शौचालयों का निर्माण ही बताया गया और 120 अधूरे हैं।
विज्ञापन

उधर, आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताई। पंचायती राज विभाग अधिकारियों को खबरदार किया कि जो शौचालय तैयार हो चुके हैं उन्हें 10 अगस्त तक हैंडओवर करें और जो अधूरे हैं, उनका निर्माण 15 अगस्त तक पूरा करें। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी खंड विकास अधिकारी रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर फरियादियों से मिलें और समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिया कि गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण और ग्राम पंचायत सचिवालय जरूर जाएं। वहां रजिस्टर में अपनी रिपोर्ट लगाएं। गांवों में सफाई और जलभराव, फागिंग पर विशेष जोर दिया। आयुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के दो गांवों का चयन कर उन्हें आदर्श गांवों के रूप में विकसित करें। इन गांवों में पार्क बनाकर कबड्डी, कुश्ती का अखाड़ा, बैडमिंटन व वालीबाल कोर्ट बनवाए।
स्कूल, पंचायत घर, एएनएम सेंटर के रास्ते दुरुस्त कराएं। बैठक में बांदा के मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, हमीरपुर के केके वैश्य, महोबा के हरीचरन सिंह, चित्रकूट के डीडीओ आरके त्रिपाठी, उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह व उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव समेत चारों जिलों के डीपीआरओ व बीडीओ मौजूद थे।

मंडल में सामुदायिक शौचालयों का जनपदवार ब्योरा---
जनपद लक्ष्य निर्मित शेष
बांदा 472 448 24
चित्रकूट 331 275 56
हमीरपुर 330 292 38
महोबा 273 271 02
योग- 1406 1286 120
हमीरपुर अव्वल, प्रशस्तिपत्र मिलेगा
बांदा। हमीरपुर जनपद में गांवों की सफाई व्यवस्था मंडल में सबसे अव्वल है। मंडलायुक्त ने यहां के डीपीआरओ को प्रशंसापत्र देने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने मंडल के सभी ब्लॉकों के पंचायत सचिवालयों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed