फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 hours power off, people Bilbilaa

12 घंटे बिजली बंद, लोग बिलबिलाए

Mon, 29 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
12 hours power off, people Bilbilaa
भूरागढ़ सब स्टेशन में मशीनें बदले जाने के दौरान उपस्थित एसडीओ - फोटो : अमर उजाला

बांदा। शहर का सबसे महत्वपूर्ण भूरागढ़ फीडर सोमवार को पूरा दिन और देर शाम तक बंद रहा। आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में आपूर्ति ठप रहने से दस हजार से अधिक उपभोक्ता गर्मी-उमस में बिलबिलाते रहे। जल संस्थान के इंटेकवेल और पंप भी नहीं चले। कई इलाकों में जलापूर्ति भी नहीं हो पाई। भूरागढ़ सब स्टेशन में कई उपकरण बदले गए हैं।

विज्ञापन


पूर्व घोषित योजना के तहत बिजली विभाग ने सोमवार को सुबह करीब 9 बजे भूरागढ़ फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी। पुरानी मशीनें बदलने का काम शुरू किया। फीडर से जुड़े शहर के खुटला, रहुनिया, खिन्नी नाका, मर्दन नाका, निम्नीपार, कंचन पुरवा, केन नदी रोड आदि इलाकों में बिजली बंद हो गई। जल संस्थान के फीडर को भी आपूर्ति नहीं मिली। पूरा दिन लोग भीषण उमस में पसीने से सराबोर रहे।
विज्ञापन


जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। पावर कारपोरेशन के उप खंड अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि सब स्टेशन की इनकमिंग मशीनें बदली जा रही हैं। नई मशीनों से फाल्टों पर लगाम लगेगी। इस फीडर के अवर अभियंता विवेक सिंह ने बताया कि 12 घंटे फीडर बंद रखने की सूचना पहले ही प्रकाशित करा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed