फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सादीमदनपुर में खदान की आड़ में खेतों में खुदाई

सादीमदनपुर में खदान की आड़ में खेतों में खुदाई

Wed, 17 Apr 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सादीमदनपुर में खदान की आड़ में खेतों में खुदाई
पैलानी तहसील के चिल्ला थानांतर्गत सादीमदनपुर गांव में यमुना नदी किनारे अवैध खनन जोरों पर है। खदान की आड़ में किसानों के खेतों को खोदकर तहस-नहस किया जा रहा है। सिटीजन फोरम फार डेमोक्रेसी वॉच संगठन ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्य सचिव और गृह सचिव को इस बाबत ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा है कि मुरैना (एमपी) की एक कंपनी द्वारा स्थानीय अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से सादी मदनपुर में किसानों और ग्राम समाज की भूमि पर पोकलैंड और जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन



मशीनों से 50 फीट गहराई तक बालू निकाली जा रही है। इससे पर्यावरण को बड़े पैमाने पर हानि हो रही है। साथ ही इससे यमुना नदी की जलधारा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि स्थानीय किसानों ने चिल्ला थाना और पैलानी तहसील में शिकायतीपत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। अवैध खनन रोककर अप्रिय घटना को रोकने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन देने वालों में संगठन अध्यक्ष जैद अहमद फारूकी, महासचिव सर्वेश कुमार साईं और सचिव एसटी भारतीय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed