{"_id":"59caad5f4f1c1bcf538b48d2","slug":"11506454879-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकौशल का इंजन फेल, 5 घंटे आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकौशल का इंजन फेल, 5 घंटे आवागमन ठप
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। इंजन फेल होने से दिल्ली जा रही महाकौशल एक्सप्रेस अतर्रा रेलवे स्टेशन में पांच घंटे खड़ी रही। दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन नजदीकी स्टेशनों में घंटों खड़ी रहीं।
सोमवार को रात जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन अतर्रा रेलवे स्टेशन के निकट अचानक खराब हो गया। ट्रेन आउटर सिगनल पर रोक दी गई। चालक व गार्ड ने इसकी सूचना अतर्रा स्टेशन मास्टर को दी। तकनीकी कर्मी इंजन दुरुस्त करने में लगे रहे। लेकिन दो घंटे तक इंजन सही नहीं हुआ।
पांच घंटे बाद बांदा से मालगाड़ी का इंजन रवाना किया गया। बदौसा रेलवे स्टेशन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी खड़ी रही। उधर, झांसी-मानिकपुर शटल को बांदा में रोके रखा गया। चित्रकूट एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे देरी से छूटी। उधर, पांच घंटे तक महाकौशल के यात्री इंतजार करते रहे। काफी यात्री तो ट्रेन छोड़कर बसों से रवाना हुए। स्टेशन प्रबंधक वीपी वर्मा ने बताया कि मेन लाइन में ट्रेन का इंजन खराब होने से पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
वहीं रेलवे स्टेशन के चेकिंग दल ने मंगलवार को आधा दर्जन ट्रेनों में अभियान चलाया। 114 यात्री अनियमित यात्रा में पकड़े गए। इनमें 39 बिना टिकट, 52 अनियमित रूप से यात्रा करने वाले और 9 गंदगी फैलाने वाले यात्री और 14 यात्री ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले शामिल रहे। सभी से 43,655 रुपये जुर्माना वसूल कर रिहा किया। जांच दल में टीटीआई अजय कुमार, मोहम्मद तारिक, आरके वाजपेयी, मंसूर अहमद, अमर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। दल ने करीब दर्जन भर ट्रेनों में चेकिंग की गई।
-मालगाड़ी का इंजन मंगाकर रवाना की ट्रेन
-नजदीकी स्टेशनों में खड़ी रहीं बुंदेलखंड समेत कई ट्रेनें
-114 यात्रियों से वसूला 43 हजार जुर्माना