{"_id":"5c97c618bdec2214435fba5a","slug":"111553450520-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रकों से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रकों से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय के नजदीक चल रही खदान के ओवरलोड ट्रकों की धमाचौकड़ी और दुर्घटनाओं से छोटा पुरवा (भुरेड़ी) गांव के ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। दो दिन पूर्व बालू के ट्रक ने इस गांव के रामेश्वर पुत्र फुल्लू को कुचल दिया। उसका पैर पूरी तरह क्षतविक्षत हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सामूहिक हस्ताक्षरों से दी अर्जी में कहा है कि रात दिन ओवरलोड ट्रक दबंगई के साथ निकाले जा रहे हैं। आपत्ति करने पर खदान संचालक धौंस धमकी देते हैं। आठ पोकलैंड मशीनों से खनन हो रहा है। पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि इस पर रोक न लगी तो वह आमरण अनशन और चक्का जाम करेंगे। यह भी कहा कि खदान में स्थानीय मजदूरों को मजदूरी दी जाए। शिकायतकर्ताओं में जगतपाल, रामेश्वर, बलवीर, सोहनलाल, झिंगा, रामबरन, दिल्लू, ओम प्रकाश, देवा प्रसाद, छोटू, अवधेश, विशाल आदि शामिल रहे। ब्यूरो