{"_id":"5c6af6a5bdec2211a00c860c","slug":"111550513829-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड से विदेश यात्रा के लिए रोजाना चार पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड से विदेश यात्रा के लिए रोजाना चार पासपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल में औसतन रोजाना चार लोगों के विदेश जाने का रास्ता साफ हो रहा है। एक पखवारे पूर्व यहां शुरू हुए पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट आवेदनों को मंजूरी मिलने का यही औसत है। अब तक 70 आवेदन किए जा चुके हैं। इनमें 48 को पासपोर्ट दिए जाने की हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इनके हाथ में पासपोर्ट होगा। विदेश जाने वालों में ज्यादातर नौकरी के लिए जा रहे हैं। इसके अलावा संबंधियों और दोस्तों से मिलने जाने वाले भी शामिल हैं।
बुंदेलखंड में झांसी के बाद दूसरा पासपोर्ट सेवा केंद्र बांदा में प्रधान डाकघर में 2 फरवरी को शुरू हुआ था। इसके पहले यहां के लोगों को पासपोर्ट के लिए कानपुर व लखनऊ जाना पड़ता था। एक पखवारे में यहां अब तक 70 से अधिक लोगों ने विदेश जाने को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। 60 आवेदनों को औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पासपोर्ट जारी करने के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। वहां से अब तक 48 पासपोर्ट स्वीकृत हो गए हैं।
सहायक अधीक्षक (पासपोर्ट) भानु प्रताप ने बताया कि गहन जांच पड़ताल के बाद 24 घंटे के अंदर आवेदन को लखनऊ मुख्यालय भेज दिया जाता है। एक पखवारे में भेजे गए आवेदनों में महज दो आवेदन ही निरस्त हुए हैं। इनमें आवेदक का पता सत्यापित नहीं हो रहा था। बताया कि स्वीकृत आवेदन पत्र की जानकारी आवेदक को उसके मोबाइल पर दे दी जाती है। जल्द ही इन्हें पासपोर्ट प्राप्त हो जाएगा। बताया कि सर्वाधिक आवेदन अमेरिका, इटली, सऊदी अरब आदि के हैं। इनके आवेदकों में ज्यादातर विदेश में नौकरी या अपने परिजनों से मिलने जाने वाले हैं।