{"_id":"5c65ac82bdec221a376690d5","slug":"111550167170-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डस्ट से भरे ट्रक में बालू भरा तेज रफ्तार ट्रक पीछे से जा टकराया। इस हादसे में बालू भरे ट्रक के खलासी की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक फरार है।
गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे कबरई से डस्ट भरकर ट्रक रायबरेली जा रहा था। बांदा-टांडा हाईवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के पास ढाबे के सामने बालूभरा ट्रक खड़ा था। डस्ट भरा ट्रक उससे जा टकराया। ट्रक में बैठे खलासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र रामखिलावन की वहीं मौत हो गई। शव क्षतिग्रस्त ट्रक में फंस गया।
वह रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव का रहने वाला था। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थाने के एसआई रामबाबू ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, थाना इंसपेक्टर एके सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
उधर, 9 फरवरी को माटा गांव के पास टेंपो पलटने की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए कुलदीप तिवारी (28) के मामले में पिता ने थाने में अज्ञात चालक के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता रामबाबू तिवारी ने तहरीर में कहा है कि पुत्र कुलदीप तिंदवारी के शिवदर्शन पीजी कालेज में शिक्षक है। उसके साथ हिमांशु (25) पुत्र संतोष भी घायल हुआ। यह दोनों उसी टेंपो पर सवार थे। अज्ञात आटो चालक ने टेंपो को टक्कर मार दी थी।