{"_id":"5c5db7b2bdec224b7a554c74","slug":"111549645746-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पर बने रास्ते को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी पर बने रास्ते को किया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नसेनी गांव के पास स्थित बालू घाट में केन नदी पर बनाए गए अवैध रास्ते को खनिज अधिकारी ने पुलिस की उपस्थिति में तुड़वा दिया। दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया। जलधारा पर पत्थरों को डालकर मध्य प्रदेश के बालू ठेकेदारों ने आरपार का रास्ता बना लिया था।
बालू के ट्रकों की निकासी हो रही थी। यहां सीमावर्ती मध्य प्रदेश के बारबंद ग्राम पंचायत का पट्टा है। लेकिन पट्टा क्षेत्र से हटकर नसेनी गांव से बालू ट्रक निकाले जा रहे थे। 4 फरवरी को अमर उजाला ने यह खबर प्रकाशित की थी। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, कोतवाली के एसआई सत्यदेव गौतम और कई सिपाहियों के साथ नसेनी घाट पहुंचे और जलधारा में बने रास्ते को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया।
उन्होंने बताया कि यहां सीज की गई कई हजार घनमीटर बालू को स्थानीय लोगों ने बेच डाला है। टीलों में बालू का अवैध खनन हुआ है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। डीएम से अनुमति लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।