{"_id":"63fe52c2361db83d65038584","slug":"109-got-employment-in-employment-fair-banda-news-c-12-1-102385-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोजगार मेले में 109 को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोजगार मेले में 109 को मिला रोजगार
Wed, 01 Mar 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
तिंदवारी। ब्लॉक सभागार में आयोजित रोजगार मेले में 387 युवक-युवतियां साक्षात्कार में शामिल हुईं। इनमें चार कंपनियों ने 109 युवक-युवतियों का विभिन्न पदों पर चयन किया। 278 बेरोजगारों को मायूसी हाथ लगी। उन्हें लौटना पड़ा।
मंगलवार को आयोजित रोजगार मेला में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां शामिल हुए। ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स, बीकेएके बॉयो प्लाॅनटैक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ब्लैक हांडा सिक्योरिटी सर्विसेज आदि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। भारत कांस्ट्रेक्शन सप्लाई और आरआर इलेक्ट्रॉनिक मैन पॉवर सर्विसेज कंपनी के प्रतिनिधि मेला में शामिल नहीं हुए। चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 387 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स कंपनी ने 28 युवक-युवतियों का चयन किया। इसी तरह बीकेएके बॉयो प्लानटैक ने 28, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 41 और ब्लैक हांडा सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी ने 12 बेरोजगारों (कुल 109) को रोजगार मुहैया कराया। 278 अभ्यर्थियों को निराश लौटना पड़ा।
रोजगार मेला प्रभारी ओपी पांडेय ने बताया कि मेले में 6 कंपनियों को शामिल होना था। लेकिन चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। चयन में शेष रह गए लोगों को अगली बार मौका मिल सकता है। रोजगार मेला में भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बोले अभ्यर्थी
-- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- - तिंदवारी के बेंदा गांव की रहने वाली गायत्री का कहना है कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में चयन हुआ है। वह घर के काम के साथ-साथ इंश्योरेंस का काम भी करेंगी। रोजगार हासिल होने पर अच्छा महसूस हो रहा है।
-- -- -- - नरैनी के कुलसारी गांव निवासी अमित का कहना है कि वह साक्षात्कार के लिए आया था। कंपनियों के प्रतिनिधियों का रुख ठीक नहीं लगा। प्राइवेट कंपनियों में शोषण ज्यादा होता है। इसलिए वह वापस जा रहा है।
-- -- -- -- महोखर गांव निवासी हिमांशू का कहना है कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में साक्षात्कार दिया है। प्रतिनिधियों ने चयन का भरोसा दिलाया है। जब तक कोई अच्छा काम नहीं मिलता तो इसी काम में मन लगाएंगे।
-- -- -
-- -- - जौहरपुर गांव निवासी अभिषेक का कहना है कि साक्षात्कार में तो बहुत सी जानकारियां पूछी गईं। लेकिन वेतन सिर्फ नौ हजार रुपये दे रहे हैं। काम के मुताबिक वेतन बहुत कम है। लेकिन बेकार से बेगार भला की तर्ज पर काम करेंगे।
-- -- -- -