फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1088 certificate of loan waiver submitted to farmers

1088 किसानों को सौंपे कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

Sun, 24 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sun, 24 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
1088 certificate of loan waiver submitted to farmers
बबेरू में कर्जमाफी के प्रमाणपत्र दिखाते किसान। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू। फसल ऋण मोचक योजना के तहत 1088 किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र सौंपे गए। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि शेष लघु-सीमांत किसानों को कर्जमाफी का लाभ दूसरे चरण में मिलेगा। कोई भी छोटा किसान इस योजना के लाभ से वंचित नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन

समारोह का आयोजन रविवार को दोपहर जेपी शर्मा इंटर कालेज में हुआ। सांसद श्री मिश्र और क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने दीप जलाकर शिविर की शुरूआत की। किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र बांटे। विधायक ने बताया कि बुंदेलखंड के सांसद और विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लघु-सीमांत किसानों की सीमा बढ़ाने की मांग की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। सीडीओ रामकुमार सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक एके सिंह ने किसानों को अन्ना प्रथा रोकने के लिए प्रेरित किया। एडीमए गंगाराम गुप्ता, एसडीएम अवधेश कुमार श्रीवास्तव व भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव मिश्रा (बबेरू) व डा.एसएस भारतीय (पवैया), डीडीसी मीना भारतीय समेत अजय सिंह पटेल, विश्वेश्वर पांडेय, विजयपाल सिंह, जमुना गुप्ता, महेश त्रिपाठी, संतोष यादव, पंकज द्विवेदी, रामनरेश मिश्रा, रामप्रकाश गुप्ता, रिंकू सिंह, विजय विक्रम सिंह और तहसीलदार सुनील कुमार व नायब तहसीलदार दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन मुईन राही ने किया।
विज्ञापन


 

बैंक कर्ज से उड़ी थी रातों की नींद
बबेरू (ब्यूरो)। कर्ज के बोझ में दबे कई किसानों की माफी प्रमाण पत्र लेते समय आंखें छलक आईं। नवल किशोर व प्रेमनारायण (देवरार), सुशील कुमार (बुढ़ौली), सुलताना (भांटी), अशोक कुमार (बेर्रांव), मोहम्मद इकरार, जमील अहमद व रामानुज (भीती), मुल्ला व हीरालाल (परसौली), केशपति (खरौली), बच्छराज (कोर्रम), मातादीन (कोर्रम) आदि किसानों ने कहा कि बैंक कर्ज से रातों की नींद उड़ी थी। लगातार कई सालों के सूखा और दैवी आपदाओं ने पनपने नहीं दिया। बैंक कर्ज अदायगी तो दूर परिवार का भरण-पोषण भी मुश्किल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed