{"_id":"5cdc48a0bdec2207073c509d","slug":"101557940384-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिकुपोषित बच्चों का डाटा अधूरा, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिकुपोषित बच्चों का डाटा अधूरा, डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पांच वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चों का वजन, लंबाई इत्यादि डाटा इंट्री अधूरे होने पर डीएम हीरा लाल ने सख्त नाराजगी जताई। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में यूनीसेफ द्वारा संचालित सुपोषण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने आईसीडीएस और एमओआईसी के कामों में सुधार लाने को कहा।
उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए हर संभव और बेहतर उपाय किए जाएं। बच्चों की सेहत से लापरवाही वह हरगिज माफ नहीं करेंगे। एनआईसीयू में बच्चों की कम भर्ती पाए जाने पर कहा कि नर्स खुद बच्चे के घर जाकर दवाएं और उपचार करें।
बैठक में मौजूद सीएमओ डॉ.संतोष कुमार को डीएम ने निर्देश दिए कि समय-समय पर इसकी समीक्षा करते रहें। बैठक में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता, बीएसए हरिश्चंद्रा नाथ, डीपीआरओ संजय यादव आदि शामिल रहे। ब्यूरो