{"_id":"5c5f1539bdec22739950c87a","slug":"101549735225-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना गाय से कार टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना गाय से कार टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़कों पर छुट्टा घूमते मवेशी लोगों की जान के भी दुश्मन बनने लगे हैं। गिरवां थाना क्षेत्र के बांदा मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात अन्ना गाय से तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिससे कार चला रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में गाय की भी मौत हो गई।
मटौंध थाना क्षेत्र के बैबे थोक निवासी धीरज (22) पुत्र रामऔतार अपने तीन दोस्तों बड़ोखर बुजुर्ग (गिरवां) निवासी अभय (25) पुत्र श्यामलाल, खैराडा (मटौंध) निवासी शिवपूजन (26) पुत्र बउवा और मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बदौरा गांव निवासी छोटे (25) पुत्र सीताराम के साथ निमंत्रण में शामिल होने कार से जा रहे थे।
धीरज कार चला रहे थे। रात दो बजे गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास अन्ना गाय से टकराकर कार पेड़ से टकराई फिर पलट गई। हादसे में धीरज की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने रात में ही युपी 100 पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां शिवपूजन की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। धीरज के पिता ने बताया कि धीरज की शादी 10 माह पूर्व हुई थी। बताया कि धीरज ट्रक चालक था और उसके सभी दोस्त भी चालक हैं।