फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   वाट्सएप ग्रुप से होगी गांवों में सफाई की निगरानी

वाट्सएप ग्रुप से होगी गांवों में सफाई की निगरानी

Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
वाट्सएप ग्रुप से होगी गांवों में सफाई की निगरानी
बांदा। ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करने और नियमित सफाई के लिए सीडीओ ने एडीओ पंचायत और सफाई कर्मियों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सफाई की निगरानी होगी। 15 जुलाई के बाद निरीक्षण में सफाई में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में मंगलवार को सफाई कर्मियों की बैठक में सीडीओ ने कहा कि अब सफाई कर्मी झाड़ू लगाने के बजाए मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगे। उनकी नियमित निगरानी होगी। उन्हें गांवों में नियमित सफाई करनी होगी। सफाई शुरू करने से पहले और बाद की फोटो व्हाट्सएप पर डालनी होगी।
विज्ञापन


साथ ही गांव के ही लोगों से सत्यापन करना होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह चौहान ने कहा कि यदि सफाई कर्मी अपनी जगह दूसरे को झाड़ू पकड़ाए मिले तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान दिसंबर में पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ग्राम पंचायतों में खुले में शौच की प्रथा बंद होनी है। इस पर एडीओ (पंचायत) व सचिव गंभीरता से कार्य करें। स्कूलों व आंगनबाड़ी शौचालय की नियमित सफाई की जाए। पंचायत भवनों को साफ-सुथरा किया जाए। ग्राम पंचायतों में हर वार्ड में रोस्टर के अनुसार सफाई की जाए। भारत स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक मनोज कुमार द्विवेदी समेत सभी एडीओ पंचायत मौजूद रहे।

-गली व नालियों में गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई
-गांवों को समय से ओडीएफ करने की दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed