फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Zulfiqar procession taken out on the tenth day of Chehlum.

Balrampur News: चेहल्लुम की दसवीं पर निकला जुल्फिकार का जुलूस

Wed, 05 Aug 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Zulfiqar procession taken out on the tenth day of Chehlum.
चेहल्लुम का जुलूस 
बलरामपुर। चेहल्लुम की दसवीं पर मंगलवार की रात नगर में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में जुल्फिकार का जुलूस बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने या हुसैन, या हुसैन का नारा बुलंद करते हुए मुल्क में अमन, भाईचारा और तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पुरैनिया तालाब स्थित अब्दुल खालिक के आवास से रात में जुल्फिकार का जुलूस निकाला गया। नई बस्ती, बलुहा, सराय फाटक, रमना, नहर बालागंज, यतीमखाना और गदुरहवा सहित विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस नगर पालिका से मेजर चौराहा, सिटी पैलेस और बड़ा पुल होते हुए बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर पहुंचा, जहां फातिहा पढ़कर देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद हजरत शहीद मर्द की मजार पर भी अकीदतमंदों ने सलामी पेश की।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद व समाजसेवी हाजी समर जावेद सहित अन्य लोगों ने जुलूस की अगुवाई कर रहे लोगों का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और अकीदतमंदों ने सेवा शिविर लगाकर अकीदतमंदों को शर्बत पिलाई और जलपान कराया। निर्धारित मार्ग से होते हुए जुलूस नगर पालिका पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed