{"_id":"60f460ff8ebc3e68fb17fd34","slug":"youngsters-learned-how-to-develop-leadership-skills-balrampur-news-lko5875412126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने सीखा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने सीखा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का तरीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बाल सभा के वर्चुअल कार्यक्रम में बीते दिन नगर शिक्षा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नौनिहालों ने नेतृत्व क्षमता विकसित करने का तरीका सीखा। नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रकाश पाठक के निर्देशन में वर्चुअल बाल सभा कराई गई। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने वर्चुअल बाल सभा कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं को भविष्य संवारने का तरीका बताया।
बाल सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनके अंदर छिपी प्रतिभा को भी निखारना होगा। बाल सभा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना होगा। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से बच्चों में अभिव्यक्ति की भावना विकसित होगी।
बच्चों में झिझक खत्म होगी। हर स्तर पर बच्चों के प्रतिभा का निखार करके उन्हें समाज व देश के प्रति उत्तरदायी बनाना होगा। बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी के इस प्रयास की सराहना की। बाल सभा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को बलरामपुर नगर के भौगोलिक व आर्थिक परिदृश्य के बारे में बताया। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समाचारों को बच्चों ने सुना।
विज्ञापन
बच्चों ने पर्यावरण पर नाटक, देश गीत, हिंदी व अंग्रेजी कविता और संस्कृत श्लोक आदि प्रस्तुत किया। वर्चुअल बाल सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमेंट निदेशक अमित खन्ना ने किया।
बीईओ सदर मनीराम वर्मा, डीसी बालिका शिक्षा सतीश कुमार, एसआरजी महमूदुलहक, एआरपी अरुण कुमार मिश्र, सलमान खान व बीएसए दफ्तर के आशुतोष मिश्र ने प्रतिभाग किया। बाल सभा कार्यक्रम में कपांजिट विद्यालय नगर पालिका, प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज, चिकनी, नई बस्ती सहित नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया।