{"_id":"6504ab296d55a0303d030284","slug":"youngsters-entangled-in-hindi-and-mathematics-questions-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2757-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हिंदी व गणित के सवालों में उलझे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हिंदी व गणित के सवालों में उलझे नौनिहाल
Sat, 16 Sep 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 960 परिषदीय विद्यालय में शुक्रवार को निपुण आंकलन परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा एक से तीन तक के 81,254 परीक्षार्थियों ने हिस्सेदारी की। इन छात्रों की परीक्षा कराने की व्यवस्था ओएमआर शीट पर की गयी थी। इसमें छात्रों से सवाल पूछकर उनके जवाब शिक्षकों को हल करना था। इस दौरान पूछे गए हिंदी व गणित के कठिन सवालों से छात्र उलझन में रहे।
निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 87234 विद्यार्थियों में से 81,254 ने ही परीक्षा में हिस्सेदारी की जबकि 5980 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सरल एप के माध्यम से बच्चों की ओएमआर शीट अपलोड करने में नेटवर्क की समस्या बड़ी बाधा बनी रही। शिक्षकों का कहना था कि एक-एक ओएमआर शीट अपलोड करने के लिए कई बार स्कैन करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में नेटवर्क न होने के कारण देर शाम तक शिक्षक ओएमआर शीट ही अपलोड करते रहे। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि परीक्षा में 93 प्रतिशत बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ब्लॉक व जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर से शिक्षकों को होने वाली तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया गया।